फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को छोड़ किसी को भी वोट दें मतदाता: रामदेव

Mon, 29 Oct 2012 11:02 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने गुजरात में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच पदार्पण करते हुए राज्य की जनता से अपील की है कि वह कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल को वोट दें। 13 दिन की गुजरात यात्रा की शुरुआत के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस देश में तीन प्रमुख समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर देश की समस्याओं से कोई वास्ता होता तो उसने रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए होते।
विज्ञापन


नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष के प्रवक्ता नहीं हैं। बाबा ने कहा कि देश में दो तरह के घोटाले हैं। कोलगेट घोटाला, 2जी स्पैक्ट्रम जैसे घोटाले पहली श्रेणी में आते हैं, जिनमें जनता का पैसा लूटा गया। दूसरे अन्य तकनीकी प्रकार के घोटाले, जिनमें प्रक्रियाओं की गड़बड़ी हुई है तथा कई बातें अनुचित हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि यदि गडकरी ने कुछ भी गलत किया है तो उनके खिलाफ जांच कराई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए पुनर्गठन के बारे में उन्होंने कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा। सरकार को जनता का भरोसा जीतना होगा। योग गुरु इस नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह भाजपा का प्रचार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों को कांग्रेस के विरुद्ध जागरूक करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें