फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सोनिया को ललकारेंगे वीके सिंह!

Fri, 23 Aug 2013 06:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी चीफ के पद पर रहते हुए सरकार से टकराने वाले जनरल वीके सिंह चुनावी मैदान में भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा संभाले नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


चुनावी कयासों के बीच ऐसा माना जा रहा है कि जनरल वीके सिंह कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी की टिकट पर रायबरेली से खड़े हो सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार पॉयनियर के मुताबिक पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह रायबरेली से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।  उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट एक ठाकुर बहुल्य सीट है। इसका सीधा फायदा भाजपा उठाना चाहती है।

मनीष तिवारी के खिलाफ खड़े होंगे सनी देओल

इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वीके सिंह हरियाणा की भिवानी सीट से चुनाव लड़ सकते थे लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि वो सीधे गांधी परिवार की होम सीट पर सोनिया गांधी को चुनौती देंगे।
विज्ञापन


जनरल सिंह की उपस्थिति में होता है कोर्ट में हंगामा

वीके सिंह पहले सेनाध्यक्ष थे जिन्होंने पद पर रहते हुए सरकार से आयु मामले में टकराव मोल लिया था। फिलहाल वीके सिंह समाजसेवी और जनलोकपाल के मुद्दे पर अनशन कर देश को भ्रष्टाचार पर एकजुट करने वाले अन्ना हजारे के साथ जनतंत्र मोर्चा के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन


वीके सिंह पूरे देश में अन्ना के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यात्राएं कर रहे हैं। अगर कयास सही निकलते हैं तो चुनावी रण का ये एक रोचक और हाईवोल्टेज मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें