फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है वीके सिंह का दुश्मन, पढ़िए उनकी जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारों को वेश्या बता कर विवादों में घिरे विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने फिर आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार में हथियार लॉबी का हाथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हथियार लॉबी से जुड़े एक पूर्व सैन्य अधिकारी इसके लिए मीडिया के एक वर्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिंह ने दावा किया कि उन्होंने खुद के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार की विस्तृत जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को भी दी है।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि बतौर सैन्य प्रमुख उन्होंने मानकों पर खरा न उतरने वाले हथियार सौदे को हरी झंडी नहीं दी थी, तब से मीडिया का एक वर्ग हथियार लॉबी के इशारे पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम को दी दुष्प्रचार के कारणों की जानकारी

वीके सिंह ने पत्रकारों को वेश्या कहे जाने पर भी सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मीडिया के एक वर्ग को वेश्या कहा था, पूरी बिरादरी को नहीं। हथियार लॉबी के साथ मिल कर दुष्प्रचार अभियान चलाने वाले बमुश्किल 10 फीसदी पत्रकार ही हैं।

इससे पहले एक सैन्य अधिकारी को सैन्य प्रमुख बनाने की सार्वजनिक आलोचना और पाकिस्तान दिवस पर पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पर नाखुशी जाहिर करने पर भी सिंह विवादों में घिरे थे।

हालिया विवाद उस समय खड़ा हुआ जब सिंह ने यमन में भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन राहत अभियान के नेतृत्व की तुलना पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यक्रम में खुद के शिरकत करने से कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें