फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वरूपम' की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज पर संशय

Thu, 31 Jan 2013 11:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ की रिलीज को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। हालांकि नोएडा में एक मल्टीप्लेक्स में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की गई है, जबकि बाकी देर शाम तक कोई फैसला नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस सिनेमा में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मॉल के मीडिया प्रभारी हरीश राही ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 64 टिकट बुक हो चुके थे। फिल्म रिलीज नहीं हुई तो दर्शकों को उनके रुपये वापस किए जाएंगे।

दूसरी तरफ, सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल में स्थित बिग सिनेमा के मैनेजर नलिन ने बताया कि फिल्म की रिलीज अभी तय नहीं है। शुक्रवार सुबह ही इसका फैसला हो पाएगा। यही हाल सेक्टर-18 में धर्म पैलेस स्थित मूवी हाउस का है।
विज्ञापन


यूपी में भी ‘विश्वरूपम’ पर संकट के बादल
हालांकि तमिलनाडु में प्रतिबंध के बाद कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ पर उत्तर प्रदेश में संकट के बादल गहराते दिख रहे हैं। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने कहा है कि यदि फिल्म में मुसलिमों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है तो इसके राज्य में प्रदर्शन पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह फिल्म देखने के बाद ही उस पर कोई टिप्पणी करेंगे।

सपा महासचिव रामआसरे कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में विश्वरूपम के प्रदर्शन की अनुमति सरकार के अधिकारियों के फिल्म देखने की बाद ही दी जाएगी। वह इस सिलसिले में न्यूज चैनलों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी नहीं है। पर सुना है कि फिल्म में मुसलिमों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। ऐसा ठीक नहीं है। फिल्म देखे बगैर यदि इसे उत्तर प्रदेश में रिलीज किया गया तो इसका हश्र यहां भी तमिलनाडु जैसा हो सकता है। किसी को भी किसी की भावनाओं से खिलवाड़ करने या उन्हें आहत करने का अधिकार नहीं है।

इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अखिलेश ने कहा कि टीवी और अखबारों में फिल्म के बारे में काफी कुछ चल रहा है। लेकिन अभी मैंने फिल्म नहीं देखी है और न ही किसी ने इसके बारे में मुझसे कोई शिकायत की है। फिल्म देखने के बाद ही मैं इस पर कोई टिप्पणी करूंगा।

प्रदेश के प्रमुख सचिव मनोरंजन कर बीरेश कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें इस फिल्म पर रोक लगाने के सिलसिले में कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए अभी तक की स्थिति में फिल्म पर उत्तर प्रदेश में कोई प्रतिबंध नहीं है। सरकार का जैसा निर्देश होगा, उसके अनुसार फैसला किया जाएगा।

60 करोड़ का नुकसान
‘विश्वरूपम’ बनाने में मैंने 95 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म की रिलीज में देरी से अब तक मुझे 30 से 60 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।--कमल हासन

अभी मैंने फिल्म नहीं देखी है और न ही किसी ने इसके बारे में कोई शिकायत की है। फिल्म देखने के बाद ही मैं इस पर कोई टिप्पणी करूंगा।--अखिलेश यादव, यूपी के मुख्यमंत्री
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें