फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान बनाया जाएगा वीजा ऑन एराइवल योजना को

Wed, 16 Jan 2013 07:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों को अधिक से अधिक आकर्षित करने के लिए भारत अपनी वीजा ऑन एराइवल योजना को और अधिक सुलभ और तेज बनाने की कोशिश करेगा। यह बात पर्यटन सचिव परवेज दीवान ने बुधवार को दक्षिण एशियाई पर्यटन और यात्रा एक्सपो-2013 का उद्घाटन करते हुई कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत आने वाले और यहां से बाहर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अंतर बढ़ रहा है और भारत यात्रा पर आने वाले मुसाफिरों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

दीवान ने कहा कि पर्यटन में बढ़ते अंतर पर कहा जा सकता है कि ऐसा हमारी व्यापक जनसंख्या की वजह से है लेकिन हम विशाल देश हैं और हमें और अधिक लोगों को अपने देश के प्रति आकर्षित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीजा ऑन एराइवल योजना कुछ देशों के लिए शुरू की गई है और इस एक्सपो और अगले के बीच में इस स्कीम में और कुछ सुधार किए जाने चाहिए।

वर्तमान में वीजा ऑन एराइवल के लिए लोगों को रुपये देने पड़ते हैं। उम्मीद है कि अगले एक्सपो से पहले विदेशी पर्यटक डॉलर में ही भुगतान कर सकेंगे। साथ ही हो सकता है कि क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान की सुविधा दी जा सके।

पर्यटन सचिव ने कहा कि मंत्रालय वीजा काउंटरों पर लगने वाले वक्त को कम करने की कोशिश कर रहा है और देश के बड़े मेट्रो शहरों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें