भारतीय दौरे पर आई साउथ अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन अप्रत्याशित नहीं है। आईपीएल के मैचों का टीम ने जमकर लाभ उठाया। हमारी पिचों से टीम पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। यह कहना है विराट कोहली के क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा का।
वह सोमवार को एएमयू में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली, दोनों ही किसी तरह के दबाव में नहीं हैं।