विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने इश्क के चर्चों के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। वर्ल्ड कप के साथ-साथ दोनों के बीच प्यार का खुलासा अब खुल्लमखुल्ला हो गया है।
ताजा खबरों की मानें तो विराट कोहली ‘अपने लव’ यानी अनुष्का शर्मा से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक विराट जल्द शादी करने के मूड में हैं। उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो वह इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।
अब तो कुछ बोलो, अनुष्का
विराट कोहली ने तो अपने प्यार का एलान जमाने के सामने कर दिया, अब विराट के इस ट्वीट पर इंतजार है अनुष्का के इकरार का... क्रिकेट के फैन्स और बॉलीवुड के दीवानों को यही इंतजार है कि किन शब्दों और नजाकतों के साथ अनुष्का अपने प्यार को अपने प्यार का जमाने के सामने एहसास कराती हैं।