धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली ने आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से प्यार की अटकलों पर मुहर लगा ही दी। दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी तो लंबे समय से पक रही थी, लेकिन कोई भी खुलकर इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं था।
मगर मंगलवार को विराट कोहली के ट्वीट ने सारी बातें साफ कर दीं। विराट ने ट्वीट कर अनुष्का की हाल ही में आई फिल्म एनएच-10 की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने अभी-अभी एनएच-10 देखी। मैं हैरान रह गया।
क्या शानदार फिल्म है यह और खासकर मेरे प्यार अनुष्का का काम भी। मुझे अनुष्का के काम पर गर्व है।’ खबरें यह भी हैं कि अनुष्का भी भारत-बांग्लादेश के बीच बृहस्पतिवार को होने वाले विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विराट का हौसला बढ़ाने मेलबर्न पहुंच सकती हैं।
Just watched #NH10 and i am blown away. What a brilliant film and specially an outstanding performance by my love @AnushkaSharma. SO PROUD:)— Virat Kohli (@imVkohli) March 17, 2015