फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच वायरल वीडियो, आपने देखे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर को भला कौन डरा सकता है? लेकिन एक कांटेदार प्राणी ने शेर को डरा दिया और अपनी जान बचा ली। Londolozi Game Reserve नाम के यूट्यूब चैनल ने 30 अक्तूबर को जारी किया था एक वीडियो जिसे अभी तक 2,795,767 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है एक सेहीनुमा कांटेदार प्राणी जिसे छह शेर घेर लेते हैं। यह छोटा सा प्राणी अपने कांटों के बल पर शेरों को अपने पास तक नहीं फटकने देता और मायूस होकर शेर वापस चले जाते हैं।

14 शेरों ने किया हमला, फिर भी बच गया!

उस हाथी के बच्चे को 14 शेरों ने घेर लिया, उस पर हमला करने लगे लेकिन फिर भी वह बच गया। काफी देर तक शेर उसका शिकार करने की कोशिशें करते रहे और हाथी अपने आप को बचाने की।

अंत में उसने जब अपनी ताकत दिखाई तो शेर भी भाग खड़े हुए। NYPost के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 3,986,991 बार देखा जा चुका है।

क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी ऐसी है?

क्या आपको कभी इश्क हुआ है? क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? अगर है तो भी और अगर नहीं है तो भी आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। बीवियों और प्रेमिकाओं पर बने चुटकुले तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन पहली बार इसे वीडियो के रूप में देखना वाकई अलग एहसास है।

चेतन भगत की फाइव पाइंट समवन पढ़ने वाले और प्यार का पंचनामा टाइप फिल्में पसंद करने वालों की बदौलत ये वीडियो फिलहाल यूट्यूब के सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले वीडियो में बना हुआ है। बीइंग इंडियन नाम के यूट्यब चैनल से 11 नवंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 34,803 बार देखा जा चुका है।

मुंबई में नहीं होती सड़कों पर छेड़छाड़?

IndieTube नाम के यूट्यूब चैनल से नौ नवंबर को एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसे अभी तक 1,339,528 बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिख रही है एक लड़की जो 10 घंटे तक मुंबई की सड़कों पर पैदल चलती है।

इस वीडियो को मकसद था सड़को पर होने वाली छेड़छाड़ को दिखाना। लेकिन इस लड़की को एक बार भी नहीं छेड़ा गया। इससे पहले न्यूयॉर्क के एक वीडियो में लड़की को 100 से ज्यादा बार छेड़ा गया था।

विज्ञापन

जिंदा आदमी को निगल गया एनाकोंडा!

वो आदमी चाहता था कि अजगर उसे निगल जाए। इसके लिए उसने बाकायदा तैयारी की और फिर निकल पड़ा एनाकोंडा की खोज में। उसने एनाकोंडा को देखा और फिर खुद को उसके हवाले कर दिया।

Discovery के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को पांच नवंबर को अपलोड किया गया था। इसे अभी तक 13,566,470 लोग देख चुके हैं। अगर आपने मिस कर दिया हो तो अब देख लीजिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें