पुलिसवाले भी नाच गाने के शौकीन होते हैं, भला क्यों ना हों, इंसान जो हैं लेकिन दिक्कत तब होती है जब डांस का नशा वर्दी पर ऐसा चढ़ता है कि कर्तव्य बाद में और मजा पहले हो जाता है।
यूपी के संभल में एक जन्मदिन पार्टी में डांस का नशा पुलिसवालों पर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने अपने कपड़े उतार फेंके और कदम थिरकने लगे डांस फ्लोर पर। लेकिन उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो सामने आया तो आठ पुलिसवालों पर निलंबन की गाज गिरी है। मामले की जांच अभी जारी है और अफसर जांच के बाद कार्रवाई करने की भी बात कह रहे हैं।
दरोगा जी का ठुमका देखिए
'तुषार तिवारी' नाम के यूट्यूब चैनल पर 11 फरवरी 2013 को एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो को अभी तक 12,403 बार देखा जा चुका है।
ये वीडियो बुलंदशहर का है जहां पुलिसवाले बैंड के धुन पर अपनी ही मस्ती में नाचते दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए इस वीडियो को जिसमें दिख रहे हैं यूपी पुलिस के दरोगाओं के ठुमके।
महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं
Harjinder Dhillon नाम के यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पांच जनवरी 2014 को अपलोड किया गया है। इसे अभी तक 24,645 बार देखा जा चुका है।
दी गई जानकारी के मुताबिक जो महिला पुलिसकर्मी इस वीडियो में डांस करती दिखाई दे रही हैं वह पंजाब पुलिस की हैं। जैजी बी के गाने पर ये महिला पुलिसकर्मी अच्छा डांस कर रही हैं। आप भी देखिए।
हम तो नाचेंगे, चाहे जो हो
breaking news india नाम के यूट्यूब चैनल से एक वीडियो 15 फरवरी 2014 को अपलोड किया गया है जिसे अभी तक 8,273 बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी डांस करती दिख रही हैं। हालांकि ये कौन से राज्य की हैं इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। लग रहा है कि वीडियो किसी साथी पुलिसकर्मी ने ही बनाया है।
थाने में नाचे ऑनड्यूटी...
थाने की भीतर दिल्ली पुलिस का एक सिपाही नाचा तो हंगामा ही हो गया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया।
Shailendra Tiwari नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 20 जुलाई 2014 को अपलोड किया गया था। इसे अभी तक 4,016 बार देखा जा चुका है।
मेरठ पुलिस का डांस देखिए
आपने होली पर कभी पुलिसवालों को नाचते हुए देखा है? नहीं देखा तो अब देख लीजिए। मेरठ पुलिस होली पर क्या धमाल करती है जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
India News and Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 24 मार्च 2014 को अपलोड किया गया था।
तमंचे पर डिस्को
हाल ही में एक और पुलिसवाले की काफी चर्चा हुई थी जिसने तमंचे के बल पर एक डांसर को डांस करने के लिए मजबूर किया और उस पर पैसे भी उड़ाए। ये साहब भी यूपी पुलिस के ही थे।
इन पर विभागीय कार्रवाई तो हो चुकी लेकिन इनके वीडियो ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। अगर आपने ये वीडियो ना देखा हो तो अब देख लें। इसे India - News & Special Stories नाम के यूट्यूब चैनल से 13 नवंबर 2014 को अपलोड किया गया था।