फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की बेटी बनी मुंबई में विधायक

Mon, 20 Oct 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंडरा, सेवापुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में पिंडरा क्षेत्र के मानी गांव की बहू और जंसा के कुंडरिया की बेटी विद्या ठाकुर गोरगांव (मुंबई) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक चुनी गई हैं। उनकी जीत की खुशी में गांव वालों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। उनके भाई राजेश शर्मा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

जंसा थाने के कुंडरिया गांव के प्रभु शंकर शर्मा जनसंघ के टिकट पर मुंबई से चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी बेटी विद्या का जन्म तो गांव में हुआ लेकिन शिक्षा-दीक्षा मुंबई में ही हुई है।
विज्ञापन


मानी गांव निवासी और जनसंघ के अध्यक्ष रहे चंद्रबली सिंह के बेटे जयप्रकाश सिंह ठाकुर से उनकी शादी हुई। जयप्रकाश सिंह ठाकुर मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।

वह कई बार चुनाव लड़े लेकिन कभी जीत नहीं पाए जबकि विद्या मुंबई महानगर पालिका में पार्षद और डिप्टी मेयर तक बनीं। विद्या के भाई राजेश शर्मा भी मुंबई में डिप्टी मेयर रह चुके हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में वह कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि विद्या की जीत हुई।

विद्या के चाचा विजय शर्मा ने उनकी जीत पर खुशी जताई है और कहा कि बेटी ने घर का मान बढ़ाया है। उधर, मानी गांव में विद्या की जीत खबर सुनने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें