फिलहाल विद्या के नजदीकी सूत्रों ने उनके इस अभियान से जुड़ने की पुष्टि नहीं है। लेकिन सूत्रों का दावा पक्का है। उल्लेखनीय है कि ‘डर्टी पिक्चर’ से लोकप्रियता की नई बुलंदियां छूने वाली विद्या इससे पहले सरकार के साफ-सफाई अभियान का हिस्सा रह चुकी हैं।
शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई रखने के अभियान की वह ब्रांड एंबेसडर हैं। इस अभियान के कारण सरकार को लोगों तक अपने बात पहुंचाने में काफी सफलता मिली।
विद्या की बातों के उस असर को देखते हुए अब चुनाव आयोग ने उन्हें अपनी बातें लोगों तक पहुंचाने के लिए चुना है।