फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वर्दी में डांसर के साथ नाचे पुलिसवाले

Sat, 23 May 2015 09:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो पुलिस की जिम्मेदारी लोगों की सुरक्षा करने की होती है लेकिन जब पुलिस ही सुरक्षा को दरकिनार कर खुद मौजमस्ती में डूब जाए तो ये कैसे एहसास हो कि यही हमारी रक्षक पुलिस है। मामला गुजरात के वडोदरा जिले के किसनवाड़ी पुलिस स्टेशन का है जहां दो पुलिस वाले वर्दी में डांसर के साथ डांस कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब इन्हें इतना भी एहसास नहीं रहा कि ये वर्दी में हैं।
विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर वडोदरा ने दोनों पुलिस वालों के खिलाफ जांच का आदेश दिया। पुलिस वालों की ये करतूत कैमरे में रिकार्ड हो गई। दोनों पुलिस वाले अपने साथी कांस्टेबल कन्हैया लाल परमार की बेटी की शादी में गए थे, जहां एक आर्केस्ट्रा ग्रुप का कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस वाले डांसर के साथ गलबहियां करते हुए डांस कर रहे थे, डांस के दौरान उन्होंने डांसर पर नोटों की बारिश भी की।

पुलिस कमिश्नर ई. राधाकृष्णन ने विभाग को आदेश दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए। राधाकृष्णन ने कहा है कि ये मामला डिप्टी पुलिस कमिश्नर क्राइम को सौंपा गया है जो वीडियो को देखेंगे और मामले की जांच करेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि उन दोनों पुलिस वालों को जबाव देना होगा कि आखिर उन्होंने वर्दी में रह कर ये काम क्यों किया?
विज्ञापन


किसनवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि शादी में पुलिस स्टेशन के सभी लोग गए थे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पुलिस वालों ने अनजाने में अपनी सीमा रेखा का उल्लंघन किया होगा। उनका कहना है कि इन दोनों पुलिस वालों के निलंबन की कोई भी सूचना अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

देखें वीडियो:


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें