वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत को देश में एक क्रांति की शुरुआत करार देते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता अशोक सिंहल ने शनिवार को कहा कि 2020 तक भारत एक हिंदू राष्ट्र होगा।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप नेता ने कहा कि साई बाबा आश्रम में साई बाबा ने मुझसे कहा था कि वर्ष 2020 तक संपूर्ण देश हिंदू राष्ट्र होगा और पूरी दुनिया 2030 तक हिंदू हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उस क्रांति की शुरुआत हो गई है।