दक्षिणपंथी हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने गुजरात के वलसाड़ में करीब सौ ईसाई लोगों को धर्मांतरित कर हिंदू बनाने का दावा किया है।
विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि धर्मांतरित किए गए लोग आदिवासी समुदाय के हैं, जिन्हें उनके मूल हिंदू धर्म में वापस लाया गया है।
वीएचपी ने ज़ोर देकर कहा है कि धर्मांतरण के लिए लोगों पर किसी तरह का दवाब या लालच नहीं दिया गया।
वहीं कांग्रेस ने आरएसएस पर लोगों को लालच देने का आरोप लगाया है।
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में 'धर्मांतरण' की इस घटना पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है।