फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Sep 2013 11:54 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग अभिनेता को डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. नरेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

90 वर्षीय अभिनेता आज भी अपनी अदायगी और डायलॉग की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

उन्होंने मुगल ए आजम, मधुमती, क्रांति, राम और श्याम, देवदास, गंगा जमुना, कर्मा समेत कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका अपने करियर 6 दशक पहले शुरू किया गया था और 60 से अधिक फिल्में की।

उन्हें पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का सम्मान 1954 में मिला था। इसी साल इसकी शुरुआत हुई थी।

1991 में उन्हें पद्म भूषण और 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2000 से 2006 के बीच वह राज्यसभा सांसद भी रहे।

पाकिस्तान सरकार ने 1998 में अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार निशान ए इम्तियाज से भी बॉलीवुड अभिनेता को प्रदान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें