दिल्ली गैंगरेप के फैसले की तारीख तय हो गई। साकेत फास्ट कोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी हो गई। आरोपियों पर 10 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।
मामले में नाबालिग अरोपी का शनिवार को तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
गौरतलब है कि पिछले साल 16 दिसंबर की रात चलती बस में पैरामेडिकल छात्रा से गैंगरेप की वारदात हुई थी। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नाबालिग को सजा, दूसरे आरोपियों की उड़ी नींद
पुलिस ने मामले में राम सिंह, मुकेश, पवन कुमार, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
राम सिंह ने मार्च महीने में तिहाड़ जेल में रहस्यमयी तरीके से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चला, जहां उसे तीन साल की सजा सुनाई गई।
मामले में शेष चार आरोपियों पर साकेत फास्ट ट्रैक में मुकदमा चल रहा था, जिसकी सुनवाई आज पूरी हुई। फैसले की तारीख 10 सितंबर तय की गई है।
16 दिसंबर की वारादात के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए थे, और आरोपियों का फांसी देने की मांग हुई थी।