फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेपः 'जब तीन साल की सजा देनी थी तो पहले ही दे देते'

Sat, 31 Aug 2013 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर पीड़िता के परिवार ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा है, 'हमारी उम्मीद टूट गई है, कोर्ट को जब तीन साल की सजा देनी थी तो पहले ही सजा दे देना था।'
विज्ञापन


नाबालिग आरोपी को सजा सुनाए जाने से पहले पीड़िता की मां ने उसे फांसी देने की मांग की थी।

दिल्ली गैंगरेप: जनाक्रोश इतना और सजा इतनी कम
गौरतलब है कि, पिछले साल 16 दिसंबर को 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में रेप किया गया था।

मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी में एक आरोपी राम सिंह ने जेल में ही फांसी लगा ली थी। नाबालिग होने के कारण एक आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मुकदमा चलाया गया। बोर्ड ने उसे तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें