फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन स्थलों की बुकिंग ऑनलाइन

Thu, 08 Nov 2012 08:44 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-विवाह के लिए मैदान, पार्क और कम्युनिटी हॉल की बुकिंग के लिए डीडीए ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इससे आवेदकों को बिचौलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि आवेदकों को इसके लिए 20 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन


अक्सर शिकायत की जाती है कि डीडीए के मैदान, पार्क और कम्युनिटी हॉल पर टेंट माफियाओं का कब्जा है। इससे आम लोगों को कई गुना ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है। इस पर लगाम लगाने के लिए डीडीए ने ऑनलाइन बुकिंग का रास्ता अपनाया। बुधवार को इसका लिंक डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया।

वेबसाइट खोलते ही स्क्रीन की दाई ओर अब आयोजन स्थलों के बुकिंग कराने का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही दूसरा पेज खुलेगा। इस पर ऑनलाइन बुकिंग का लिंक मौजूद है। आवदेक इसे खोलकर बुकिंग के लिए फार्म भर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मैनुअल बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें