फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वेंकैया को मुलायम पर आया तरस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली लोकसभा में अपने सांसदों की फौज से सदन में मजबूती से अपना पक्ष रखने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सी-सैट के मुद्दे पर असहाय से नजर आए। वह लंबे समय तक खड़े होकर इस मुद्दे पर स्पीकर से चर्चा की मांग करते रहे। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में अपने मंत्रालय से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे वेंकैया नायडू को यह अच्छा नहीं लगा।

उन्होंने बड़े ही सधे हुए शब्दों में कहा उन्हें मुलायम सिंह को देखकर पीड़ा हो रही है। वह सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और उनसे विनती करते हैं कि कृपया बैठ जाएं।
विज्ञापन

फ‌िर मुलायम अपनी सीट पर बैठे

वेंकैया के इस अनुरोध के बाद ही मुलायम अपनी सीट पर बैठे।

वहीं स्पीकर के आसन के सामने उनकी आवाज को बुलंद कर उनके सांसद भतीजे धर्मेंद्र यादव फिर भी बोलते रहे तो वेंकैया ने कहा कि अब मुलायम भी बैठ गए हैं, आप लोग वापस अपनी सीटों पर चले जाएं।

इसके बाद वह और पप्पू यादव इस मुद्दे को छोड़ अपनी सीटों पर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें