फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में रार, वसुंधरा ने साधा जसवंत पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चूरू जिले से लोकसभा चुनावों का प्रचार शुरू करते हुए बिना नाम लिए नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई नेता पार्टी से बड़ा नहीं है।
विज्ञापन


राजे ने कहा कि अकेला आदमी सभी दिक्कतें दूर नही कर सकता है और न ही देश की मदद कर सकता है। कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता। राजस्थान के विकास के लिए हमें संगठित होकर काम करना होगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नया इतिहास बनेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कामों से प्रदेश को कितना नुकसान हुआ है ये जांचने में महीनों लग गए। राजे ने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले देश को कांग्रेस मुक्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टिकट के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं बड़े नेता'

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को टिकट के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह बगावत पर उतारू हैं।

उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें लोगों को गुमराह करके सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा पिछले 65 वर्षो में कांग्रेस का विकल्प नहीं बन पाई है। लिहाजा कभी गौवंश को कभी मंदिर-मस्जिद के नाम पर वह लोगों को भड़का कर नकारात्मक राजनीति कर रही है और इसके जरिये सत्ता में आना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें