फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में नहीं मिली भीड़, बिना भाषण दिए लौटे वरुण गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी बलिया में घोसी सांसद हरिनारायण राजभर के टंगुनिया ग्राम स्थित आवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। लेकिन भीड़ न होने से नाराज हो गए और बिना कार्यकर्ताओं को संबोधित किए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की पर वे बिना बात किए ही निकल गए। हालांकि इससे पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में असहिष्णुता कहीं नहीं है। यह केवल विपक्षी दलों में है।

उन्होंने ये बातें मंगलवार को पकड़ी खुर्द गांव में आयोजित निजी कार्यक्रम से लौटते समय पत्रकारों से कहीं। भाजपा द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष या सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने की संभावना से जुड़े सवाल पर कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वे उसे संभालने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में असहिष्णुता कहीं नहीं : वरुण गांधी

वरुण यहां पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गिरीश नरायन राय के पकड़ी खुर्द स्थित आवास पर तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की।

असहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में असहिष्णुता कहीं नहीं है। यह दरअसल विपक्षी दलों में है। वे इसे देश के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। यह गलत है। मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर सीधे कहा कि पार्टी उनका इस्तेमाल जिस रूप में करना चाहे वे तैयार हैं।

आजमगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि आज प्रदेश की असली समस्या है कि नौजवान बेरोजगार हैं। उनके लिए रोजगार की कोई योजना नहीं है। ऐसा कानून बने कि हर युवा को दस लाख का लोन दिया जाए वह भी इस शर्त पर कि पांच वर्षों में बिना व्याज के वापस लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें