फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को ओबामा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है। भारतीय मूल की विनीता गुप्ता को अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार प्रभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


विनीता अमेरिका में नागरिक अधिकारों की जानी मानीं वकील हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली नागरिक हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से विनीता को आगामी महीनों में नागरिक अधिकारों की स्थायी सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए जाने उम्मीद है।

नागरिक अधिकार प्रभाग के लिए प्रधान उप सहायक अटॉर्नी जनरल और कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल पद पर विनीता की नियुक्ति की घोषणा करते हुए अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा, ‘विनीता ने सबके लिए समान न्याय के अमेरिकी वादे को पूरा करने के लिए अपना पूरा कॅरियर लगा दिया।’ 
विज्ञापन

विज्ञापन

नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में है अहम योगदान

वह 20 अक्तूबर से अपने नए काम की शुरुआत करेंगी। बकौल होल्डर, विनीता ने नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में वैसे तो असाधारण काम किया, लेकिन वह एकता और समन्वय बनाने के लिए भी मशहूर हैं। साउथ एशियन अमेरिकन लीडिंग टूगेदर (एसएएएलटी) ने विनीता की नियुक्ति का स्वागत किया है।

संगठन के कार्यकारी निदेशक सुमन रघुनाथन ने कहा कि हम विनीता के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। विनीता ने अपने करियर की शुरुआत एनएएसीपी लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड में वकील के तौर पर की।  

इसके अलावा उन्होंने कई और लीगल डिफेंस संस्थाओं में काम किया। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की। वहीं वकालत की पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें