फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जहां-जहां कांग्रेस की सरकार, वहीं किया वाड्रा ने घपला'

Tue, 13 Aug 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन विवाद और किश्तवाड़ हिंसा के मामले पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा सरकार की मदद से बड़ा घपला किया है।

सिन्हा ने कहा, "जहां-जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है, रॉबर्ट वाड्रा ने वहीं घोटाला किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि देश में तमाम बिजनेस स्कूल ऐसे हैं, जहां पर पैसा कमाने और मुनाफा बनाने के गुर सिखाए जाते हैं, लेकिन हमारे देश में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से जुड़ा एक आदमी ऐसा भी है, जिसने बिना बिजनेस स्कूल गए ही हजारों करोड़ कमाने की कला सीखी है।
विज्ञापन


पढ़ें:- जमीन के गोरखधंधे में नेताओं का काला धनः खेमका

दूसरी तरफ, राज्यसभा में भी वाड्रा मामले पर हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

"यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार व घोटाले से जुड़ा है। इस मामले में अब नए आरोप सामने आए हैं, इसलिए उन्हें ऐसे ही छोड़ा नहीं जा सकता है।"
- प्रकाश जावडेकर, भाजपा प्रवक्ता

"वाड्रा से जुड़े जमीन सौदे की जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। अगर किसी ने गलत काम किया है और दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह रॉबर्ट वाड्रा ही क्यों ना हों। वाड्रा भी कानून से ऊपर नहीं हैं।"
विज्ञापन

- राव इंद्रजीत, कांग्रेस सांसद

पढ़ें:- कांग्रेसी सांसद बोले, कानून से ऊपर नहीं हैं रॉबर्ट वाड्रा

लगाए गए भारत विरोधी नारे: आदित्य नाथ
जम्मू के किश्तवाड़ में दंगों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेता योगी आदित्य नाथ ने लोकसभा में कहा कि देश विरोधी तत्वों को जम्मू पुलिस संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में हिंसा के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। इस मामले में न्यायिक जांच सिर्फ खानापूर्ति है।

आदित्यनाथ ने हिंसा में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सर्वदलीय कमेटी को हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें