फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किरण बेदी, जनरल को बीजेपी में शामिल करें'

Fri, 10 Jan 2014 06:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह और अन्ना हजारे की साथी किरण बेदी को बीजेपी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जाना चाहिए। गुरुवार को किरण बेदी ने ट्वीट किया था कि वह नरेंद्र मोदी को वोट देंगी।
विज्ञापन


उसी पर स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि हमें किरण बेदी और जनरल सिंह को बीजेपी ज्वाइन करने के लिए निमंत्रण देना चाहिए।

गुरुवार को मोदी को वोट देने की ट़्वीट के बाद आज फिर किरण बेदी ने कहा कि वह चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें।

बेदी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि कोई इस देश का नेतृत्व करे और इस देश को स्थिरता दिलाए। मैं मोदी को देश की मजबूती, एकता और स्थिर सरकार के लिए समर्थन करती हूं।

उल्लेखनीय है कि किरण बेदी ने पिछले साल अक्टूबर में अहमदाबाद में दिए अपने भाषण में भी मोदी का समर्थन किया था।

उन्होंने नाम लिए बगैर आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि आज देश के लिए स्थिर और अनुभवी हाथों की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया कि हममें से कोई भी जो घोटाला मुक्त देश चाहता है, वह कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें