फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान तय करेगा उत्तराखंड का नया अध्यक्ष

Fri, 18 Jan 2013 08:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विवाद गहरा जाने के बाद अब भाजपा हाईकमान तय करेगा कि किसे कमान सौंपी जानी है। अगले एक-दो दिनों के भीतर प्रदेश के लिए नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। विवाद के चलते यह चुनाव टाल देना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून गए पार्टी महासचिव विजय गोयल अब भाजपा नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सौंपने का मन बनाया था। मगर शुक्रवार को देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी खेमे ने तीरथ सिंह रावत का नामांकन पत्र भरवा दिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल का भी समर्थन है।

इस पर कोश्यारी खेमे ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का नामांकन करवा दिया। विवाद बढ़ने पर चुनाव टाल देना पड़ा। अब गोयल से रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष को लेकर फैसला करेगा। इस मामले में खंडूरी की भूमिका को लेकर हाईकमान नाराज है।
विज्ञापन


इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी अब जल्दी ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है क्योंकि अब 18 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चुने जा चुके हैं। पार्टी संविधान के अनुसार 50 फीसदी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, सिक्किम, पुड्डुचेरी, मणिपुर, लक्षद्वीप तथा दादर व नागर हवेली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार को नये अध्यक्ष मिल चुके हैं।

अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड को लेकर भी फैसला हो जाएगा। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही संगठन के चुनाव पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें