फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी वेबसाइट ने बताया गांधी को विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति

Sat, 27 Apr 2013 07:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अमेरिकी वेबसाइट ने महात्मा गांधी, बेंजामिन फ्रैंकलिन, विंस्टन चर्चिल और चार्ली चैपलिन समेत छह महान लोगों को विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति बताया है।
विज्ञापन


वेबसाइट ने अपने एक लेख 'विकृत मानसिकता वाले छह प्रसिद्ध प्रतिभाशाली व्यक्ति' (6 Famous Geniuses You Won't Believe Were Perverts) में इन सभी महान लोगों के सकारात्मक पक्ष को बताने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन के कुछ स्याह पहलुओं को पेश किया है।

लेख के अनुसार, भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में गांधी की अहम भूमिका रही है और वह निर्विवादित रूप से एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता हैं। यह भी सत्य है कि 37 साल की उम्र तक उन्होंने ब्रह्मचर्य का पालन किया। हालांकि बाद में वह युवतियों के साथ सोने लगे और यह सिलसिला 70 साल की उम्र तक जारी रहा।
विज्ञापन


लेख कहता है, गांधी जी का मानना था कि युवतियों के साथ सोना ब्रह्मचर्य के विस्तार का अगला चरण है। वह इससे खुद को नियंत्रित करने का अभ्यास करते हैं।

लेख के मुताबिक, गांधी आश्रम के कड़े नियम कायदों के अनुसार उन युवतियों को अपने पति के साथ सोने की इजाजत नहीं थी। वे गांधी की सभाओं में शामिल होती थीं। वे युवतियां न केवल गांधी के साथ नग्नावस्था में सोती थीं बल्कि उनके साथ नहाती भी थीं। इतना ही नहीं, वे उनके सामने ही अपने एक-एक कपड़े उतारती थीं क्योंकि मोह माया से मुक्त जीवन का रास्ता यहीं से जाता है।

लेख के मुताबिक, गांधी अपने 18 साल की नातिन को बंगाल की यात्रा पर साथ ले गए। उन्होंने पूरे बंगाल यात्रा के दौरान उसे नग्न होकर साथ सोने को कहा। उन्होंने तब नातिन से कहा था कि बंगाल के कुछ क्रोधित मुसलमान उन दोनों की हत्या कर सकते हैं।

यह सत्य है, गांधी ने अपनी एक भतीजी को नग्न होकर अपने साथ सोने के लिए कहा था क्योंकि उस समय उन्होंने दोनों की अचानक हत्या की आशंका जताई थी।

लेख के अनुसार, 'हम यह नहीं कहते कि वह छिप कर हर रात नंगी युवतियों के साथ सोते थे, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारा यह कहना है कि गांधी का युवतियों के साथ नग्न होकर सोने का मकसद सेक्स करना नहीं था बल्कि यह एक प्रकार की विकृति थी।

बेंजामिन फ्रैंकलिन
वेबसाइट आगे लिखती है कि बेंजामिन फ्रैंकलिन अमेरिका के निर्माणकर्ताओं में से एक व्यक्ति थे। लेख के अनुसार, 1745 में एक सहयोगी को लिखे पत्र में फ्रैंकलिन ने सुझाव दिया था कि उम्रदराज महिलाओं को पत्नी बनाना एक अच्छी पसंद है क्योंकि वे बढ़ती उम्र के कारण स्वयं को चाहने वाले पुरूष को खोना नहीं चाहती हैं।

उनका मानना था कि उम्रदराज महिलाएं बुद्धिमान और अनुभवी होती हैं साथ ही वह गर्भवती होने में कम ही रूचि लेती हैं। उनकी यह बात बच्चों के झमेले से दूर रखता है।

विंस्टन चर्चिल
लेख के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्विवादित रूप से इतिहास के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेताओं में से एक थे। लेकिन नंगे होकर घूमना चर्चिल की सबसे खराब आदत थी। उनका व्यक्तिगत स्टाफ ही नहीं बल्कि फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट और उनके बेटे इलियट भी इसके गवाह रहे हैं। एक बार इलियट जब उनसे मिलने गए थे तब चर्चिल नंगे होकर सिगार पीते हुए अपनी महिला सचिव को एक पत्र लिखा रहे थे।

चार्ली चैपलिन
यह बेवसाइट मूक फिल्मों के हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन के बारे में लिखती है कि उन्होंने हर उस सिंगल महिला के साथ सेक्स करने की कोशिश की थी जो पहली बार उनसे मिली थी और उनसे उसका पहले कोई संबंध नहीं रहा हो। वह अपने सह कलाकार फैटी अर्बुकल के साथ भोग विलास वाली पार्टियां आयोजित किए थे। कथित तौर पर चैपलिन ने ही पहली बार कास्टिंग काउच की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


लॉर्ड विरॉन
यूरोप के स्वच्छंदतावाद आंदोलन के अग्रणी लोगों में लॉर्ड विरॉन का भी नाम आता है। लेख में कहा गया है कि उनमें अपनी सौतेली बहन के साथ-साथ दुनिया के किसी भी व्यक्ति के साथ सेक्स करने की प्रवृत्ति थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें