अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘हम पहले भी कई मोस्ट वांटेड आतंकियों को गिरफ्तार कर चुके हैं जबकि सीमा पर कुछ को मार भी चुके हैं। जहां तक दाऊद की बात है, तो हम अमेरिकी एजेंसी एफबीआई के सपंर्क में हैं।’
शिंदे ने कहा, ‘दाऊद के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। हमने उसे पकड़ने के लिए अमेरिका को संयुक्त कार्रवाई का एक प्रस्ताव भेजा है। अमेरिका के एटार्नी जनरल एरिक होल्डर इस पर राजी भी चुके हैं।’ भारतीय खुफिया एजेंसी लंबे से दावा करती रही है कि दाऊद पाकिस्तान में रह रहा है।
1993 के मुंबई बम धमाकों में दाऊद मुख्य आरोपियों में से एक है। मगर लंबे समय से वह भारत की पहुंच से दूर ही चल रहा है।
हाल ही में पाकिस्तान ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वह पाकिस्तान में था। अगर भारत दाऊद को पकड़ने में कामयाब रहता है, तो यह देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जाएगी।