अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थक देश करार देते हुए उसे होने वाले हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की है। सांसदों का कहना है कि ऐसे देश को हथियार कैसे बेचे जा सकते हैं जो लगातार आतंकवाद को समर्थन दे रहा है।
सांसदों ने पाकिस्तान को 'मुखबिर' करार देते हुए कहा कि 2011 में जब एबटाबाद में गुप्त मिशन चलाकर आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारा गया तो उस वक्त पाकिस्तान को क्यों नहीं बताया गया। इसका साफ मतलब है कि उस पर अमेरिका को भरोसा नहीं था।
यह पूरा मामला उस वक्त का है कि जब कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में हुए हमले को लेकर हाऊस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव की बैठक हो रही थी। इस बैठक के दौरान सांसदों ने हमले में संलिप्त तशफीन मलिक और उसके पति सैयद रिजवान के पाकिस्तानी मूल के होने का मुद्दा भी उठाया। कैलिफोर्निया हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।