फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीएसपी की हत्या में राजा भैया का हाथ नहीं'

Thu, 04 Apr 2013 12:45 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में डीएसपी जियाउल हक की मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक निष्कर्ष में कहा है कि इस मामले में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का हाथ होने के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


साथ जांच एजेंसी ने कहा है कि हक की मौत में गांव के प्रधान नन्हे यादव की हत्या से गुस्साई भीड़ का हाथ होने का अंदेशा है। एजेंसी का कहना है कि उसके ये प्रारंभिक निष्कर्ष गवाहों के बयानों पर आधारित हैं।

गुस्साई भीड़ ने किया हमला
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच से पता चला है कि बलीपुर गांव के प्रधान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने हक पर हमला किया और उन्हीं में से किसी ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि हमारी जांच में अभी तक डीएसपी की हत्या में राजा भैया के शामिल होने के संदर्भ में कोई सुबूत नहीं मिला है लेकिन इस स्टेज पर अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

बेल्ट समेत अहम चीजें बरामद
जांच टीम मामले को सुलझाने के लिए हरसंभव सुबूत और सुराग की पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से हक की हत्या का मामला कुछ हद तक स्पष्ट हो रहा है लेकिन किसी आखिरी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले प्रधान नन्हे और उसके भाई सुरेश की हत्या की गहन जांच होनी है।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने नन्हे और सुरेश यादव के परिजनों से पूछताछ की है ताकि उस दिन घटी घटना की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके और हकीकत सामने लाई जा सके। एजेंसी ने सुरेश के घर पर रखे एक बॉक्स से खून से सनी गोलियों वाली बेल्ट समेत कुछ अहम चीजें बरामद की हैं। सीबीआई ने डीएसपी की गायब रिवॉल्वर भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें