फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कोर्ट ने सोनिया से मांगा जवाब

Tue, 17 Dec 2013 10:42 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की एक अदालत ने सिखों के संगठन सिख फॉर जस्टिस की एक शिकायत पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो जनवरी तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी अदालत ने सोनिया गांधी से 1984 के सिख दंगे में कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोपों से उन्हें कथित रूप से बचाने पर जवाब मांगा गया है।

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने सोनिया के खिलाफ चार दिसंबर को शिकायत दर्ज की थी, जिसमें 84 के दंगे में शामिल रहे कांग्रेस के नेताओं एवं पुलिस अधिकारियों को दंड से बचाने, उनकी पदोन्नति करने और उन्हें पार्टी का टिकट देने का आरोप है।
विज्ञापन


पढ़ें, सफरनामा 2013: जब नेताजी ने उगली 'आग'

इस आरोप के बाद संघीय अदालत ने एलियन टार्ट क्लेम एक्ट और 1992 के टॉर्चर विक्टिम प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सोनिया को तलब किया है।

यह कानून मानवाधिकार उल्लंघन मामले में पीड़ित को अमेरिका में मामला दर्ज करने का अधिकार देता है।

पढ़ें, अब जयराम ने आसाराम से की मोदी की तुलना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें