फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राज-नीति'! देवर के बाद अब भाभी ने पलटा पासा

Sun, 13 Apr 2014 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक एवं स्वर्गीय जगदेव ठाकुर की बहू उर्मिल ठाकुर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। शनिवार पूरा दिन इस तरह की अटकलों का दौर चलता रहा। पुख्ता जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उर्मिल ऊना में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलीं।
विज्ञापन


शनिवार को हमीरपुर के कुठेड़ा में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में उनके शामिल होने की तैयारी भी थी। उर्मिल ठाकुर का जवाब भी अटकलों को पुख्ता कर रहा था। उर्मिल ने साफ तौर पर कांग्रेस में जाने की बात को तो नहीं स्वीकारी थी, लेकिन इतना जरूर कहा कि हर बड़े, छोटे नेता के पास इस तरह की ऑप्शन रहती है।

उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उर्मिल ठाकुर के देवर नरेंद्र ठाकुर अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में नहीं मिली थी टिकट

भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर को सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। सूत्र बताते हैं कि इसी बात को लेकर उर्मिल ठाकुर नाराज थीं। कांग्रेस ने भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। भाजपा ने उर्मिल ठाकुर को मनाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मानीं।

शनिवार दोपहर बाद से ही भाजपा के कुछ पदाधिकारी मनाने के लिए उर्मिल ठाकुर के घर पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि पदाधिकारियों ने भाजपा के बड़े नेताओं से भी फोन पर उर्मिल की बात करवाई। सुजानपुर विस क्षेत्र से उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

उर्मिल ठाकुर सुजानपुर से कांग्रेस टिकट की शर्त रख सकती हैं। अभी तक कांग्रेस लाकेसभा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा का नाम विधानसभा प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें