फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी ने मुख्यमंत्री को दिया 'वास्तु ज्ञान'

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको शायद जानकर हैरानी होगी लेकिन आम दंपत्तियों की तरह ही घरेलू वजहों के चलते एक मुख्यमंत्री का भी अपनी पत्नी से मतभेद होता है।
विज्ञापन


मामला कर्नाटक का है। जहां राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनकी पत्नी पार्वती के बीच घर के वास्तु को लेकर मतभेद हो गया। मुख्यमंत्री की पत्नी ने इसको लेकर सिद्धरमैया से अपनी नाराजगी जताई।

दरअसल, मतभेद की वजह है मुख्यमंत्री का पैतृक घर। जिसे फिर से बनवाया जा रहा है। मैसूर से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित सिद्दरामनहुंडी गांव में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का पैतृक घर है। जिसे फिर से बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घर का इस्तेमाल दंपत्ति रिटायरमेंट के बाद करेंगे। बीते रविवार को मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ अपने गांव में स्थित एक मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। पूजा के बाद वो अपने पैतृक घर भी गए।

घर का वास्तु नहीं आया पसंद

जैसे ही मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती घर पहुंची तो उन्हें इसमें कुछ कमियां नजर आई। जो खासतौर से वास्तु दोष से जुड़ी हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की पत्नी ने पूरे घर में वास्तु के मुताबिक बदलाव की योजना तैयार की।

उन्होंने तुरंत ही घर में बदलाव से जुड़े अपने विचार मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बताया। उनके मुताबिक घरों के कमरे काफी छोटे-छोटे हैं, रसोई घर और पूजा घर भी काफी छोटे हैं। इसके अलावा घर में बना पूजा घर उनके मन-मुताबिक नहीं है।

पत्नी की इच्छा के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घर में कुल देवता चिक्कतयम्मा के मंदिर का फिर से निर्माण करवाने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि मंदिर की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। जिसके चलते ये कदम उठाया गया।
विज्ञापन

पत्नी की आपत्तियों से मुख्यमंत्री परेशान

इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने निर्माण से जुड़े अधिकारी से कहा कि वैसे तो घर में बिल्कुल नए सिरे से बदलाव किया जा रहा है। फिर भी इसमें ग्रामीण परिदृश्य की झलक दिखनी चाहिए।

जिससे इसे हेरिटेज लुक दिया जा सके। साथ ही उन्होंने पर्यावरण के नजरिए से पुराने लुक को बरकरार रखने की भी सलाह दी। घर को नया रूप देने के लिए इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने अपने बेहद करीबी इंजीनियर एनएस आनंद को दिया है।

मुख्यमंत्री के घर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था और ये माना जा रहा था कि जल्द ही ये पूरा जाएगा। ऐसे में पत्नी की ओर से की गई आपत्तियों के बाद सिद्धरमैया असमंजस में पड़ गए हैं। निर्माण कार्य रूक गया है। अब देखना है कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी की आपत्तियों को देखते हुए नए सिरे इसका निर्माण कार्य कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें