फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति पर गडकरी देते रहे सफाई, होता रहा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गडकरी की कंपनी पूर्ति के मसले पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। नितिन गडकरी ने जैसे ही इस मसले पर सफाई देना शुरू किया, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह का कोई फायदा नहीं उठाया है और जो भी लोन लिए गए उन्हें पूरी तरह चुकाया गया है।

नितिन गडकरी अपनी सफाई देते रहे और इस बीच विपक्षी दल हंगामा करते रहे। काफी हंगामा देख उपसभापति ने कार्रवाई को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। कांग्रेसी सांसद नारे लगाते हुए गडकरी की गिरफ्तारी और फौरन इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हुआ था हंगामा

भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी पूर्ति ग्रुप को लेकर एक बार फिर घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को भी पूर्ति ग्रुप को ब्याज रहित लोन का मामला राज्यसभा में उठाया और गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी।

इससे पहले भी पूर्ति ग्रुप की आर्थिक गड़बड़ियों को लेकर गडकरी पर गंभीर आरोप लगे थे। तब वह भाजपा के अध्यक्ष थे। कांग्रेस सांसद शांताराम नायक ने शून्यकाल शुरू होते ही पूर्ति ग्रुप को मुहैया कराए गए लोन की अनियमितताओं को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की विपरीत टिप्पणी का मुद्दा उठा दिया।

नायक ने रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा था कि पूर्ति ग्रुप की कंपनी पूर्ति साखर कारखाना लिमिटेड को नवीन अक्षय ऊर्जा मंत्रालय से ब्याज रहित वैसा लोन मुहैया कराया गया जिसके लिए कंपनी योग्य नहीं थी। गौरतलब है कि पूर्ति ग्रुप को गडकरी के नजदीकी रिश्तेदारों का माना जाता है। गडकरी इस ग्रुप के बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें