फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस कदर लापरवाह है UPPSC, पढ़िए एक और कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर आउट होने की वजह से दोबारा कराई जा रही पीसीएस-प्री फर्स्ट पेपर की परीक्षा के इंतजाम में भी लापरवाही सामने आई है। रविवार को होने जा रही परीक्षा के पेपर एक कुरिअर कंपनी द्वारा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के टीपी नगर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर उतार दिए गए।
विज्ञापन


वहां से एक पिकअप में रख कर पेपर कलेक्ट्रेट भेज दिए गए। जब एडीएम को पता चला कि सिर्फ कुरिअर वालों के भरोसे पेपर इलाहाबाद से यहां तक पहुंचे हैं तो उन्होंने एहतियातन सभी पैकेट चेक कराए और इसकी विडियोग्राफी भी कराई।

जांच में सभी पैकेट के सील सलामत मिलने के बाद उन्हें ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवाया गया। बीते 29 मार्च को हुई पीसीएस-प्री की परीक्षा का पहला पेपर आउट हो गया था। जिसका पूरे प्रदेश में विरोध हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुकी है आयोग की लापरवाही

हालांकि बाद में एसटीएफ ने पेपर आउट करने वाले गिरोह को अगले ही रोज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया था। उधर, आयोग ने इस पेपर की परीक्षा 10 मई को दोबारा कराने का निर्णय लिया था।

दोबारा होने जा रही परीक्षा के लिए एक कुरिअर कंपनी के जरिये इलाहाबाद से गोरखपुर केंद्र को पेपर भेजे गए। बगैर किसी सुरक्षा इंतजाम और निगरानी के सिर्फ कुरिअर वालों के भरोसे पेपर गोरखपुर पहुंच गए।

इस तरह पेपर भेजे जाने पर एडीएम (सिटी) बद्रीनाथ सिंह ने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि इससे पहले जिस गाड़ी से पेपर भेजे जाते थे उसके साथ एस्कॉर्ट भी चलती थी। अब हो सकता है कि नई व्यवस्था के तहत बिना सुरक्षा व्यवस्था के पेपर भेज दिए गए हों। फिलहाल सभी पैकेट सुरक्षित मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें