बैंक में नौकरी करने की चाहत वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी संख्या में भर्तियां होने वाली हैं।
सूत्रों के मुताबिक एसबीआई 15 जून को इसके लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित कर सकता है। एसबीआई में 19000 पदों पर यह भर्ती होगी। ये भर्ती क्लर्क के पद के लिए की जाएगी।
क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास बैचलर डिग्री आवश्यक है, वहीं 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए एसबीआई द्वारा परीक्षा ली जाएगी।
आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इसके लिए आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन और चालान 15 जून को प्रकाशित किया जा सकता है।