फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब परिवहन मंत्री ने खुद कहा, पहनिए हेलमेट

Sat, 03 Nov 2012 10:49 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में हजरतगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को एक अनोखा नजारा था। यहां परिवहन मंत्री खुद लोगों से हेलमेट पहनने की अपील कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को देश में हो रही दुर्घटनाओं के बारे में बताया और हेलमेट को सुरक्षा कवच बताते हुए उसे पहनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह शुक्रवार को हजरतगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां पेट्रोल भरवाने आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से जीवन बच सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की। मंत्री के इस अनोखे प्रयास को देखने के लिए पेट्रोल पंप के आसपास घंटों लोगों की भीड़ भी लगी रही। मंत्री ने पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह से सहयोग की भी अपील की।  

मंत्री ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बिना हेलमेट घर से निकलने ही न दें। रास्ते में अगर कहीं बिना हेलमेट पहने बच्चे मिलते हैं तो उनसे सख्ती से पेश आएं, जिससे वे भविष्य में ऐसा न करें। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से ही होती है। ऐसे में हेलमेट सुरक्षा कवच का काम करता है और इसे पहनने से ऐसी मौत को टाला जा सकता है। इसके अलावा हेलमेट चालकों को ठंड, धूप, धूल और लू से भी बचाता है।
विज्ञापन


इधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को ‘बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं’ नीति के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि सरकार पेट्रोल पंपों पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती सुनिश्चित कराए। इससे बिना हेलमेट वालों को न केवल पेट्रोल देने से रोका जा सकता है बल्कि उनका मौके पर ही चालान भी काटा जा सकता है। इस पर मंत्री ने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें