फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 55 फीसदी बढ़े रेप के मामले

Fri, 18 Jul 2014 05:03 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दुष्कर्म के मामलों में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों के मुकाबले 2013 में दुष्कर्म के मामलों में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को रामदास अठावले के एक सवाल के जवाब में ये आंकडे़ पेश किए।

उन्होंने बताया कि यूपी में 2013 में 3,050 मामले दर्ज हुए। जबकि, 2012 में 1,963 और 2011 में 2,042 ऐसे मामले दर्ज किए गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, 2013 में दुष्कर्म के 3,050 मामलों में से 2,302 मामलों में ही आरोपपत्र दायर हुए और 5,587 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें