उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश में संशोधन की मांग याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है।
लोकायुक्त के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं बदलेगा।
बता दें कि अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि लोकायुक्त मामले में यूपी सरकार ने शीर्ष अदालत को गुमराह किया है।