फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में होमगार्ड जवान बनेंगे बस के परिचालक

Sat, 22 Sep 2012 12:34 PM IST
देवरिया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काम न मिलने से लंबे समय से परेशान होमगार्ड जवानों को अब निराश होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार  इंटरमीडियट पास होमगार्ड जवानों को अब राज्य परिवहन निगम की बस में परिचालक के काम में लगायेगी। उन्हें इस काम के लिए संविदा के आधार पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देवरिया जिले में यह प्रयोग शुरू किया गया है जिसे सफलता मिलने पर अन्य जिलों में भी लागू किया जायेगा। इसके अलावा पहले चरण में परिवहन निगम बीस संविदा परिचालकों को संक्षिप्त प्रशिक्षण देगा। देवरिया में होमगार्ड के जिला कमाडेंट प्यारे लाल ने कहा कि होमगार्ड जवानों को संविदा परिचालक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

एजेंसी के हवाले से पता चला है कि परिचालक के रूप में संविदा पर नियुक्त किये जाने वाले होमगार्ड जवानों को दस हजार रूपये की राशि जमानत के तौर पर जमा करानी होगी। साथ ही इन जवानों को प्रति एक किलोमीटर पर एक रूपया दिया जायेगा।
विज्ञापन


होमगार्ड के जवान काम नहीं मिलने से काफी समय से निराश थे और अपना विरोध भी दर्ज करा रहे थे। होमगार्ड विभाग ने इसके लिये परिवहन निगम से बात की और दोनों विभाग इस बात पर राजी हुये कि इंटरमीडियट पास जवानों को परिचालक के रूप में संविदा पर नियुक्त किया जायेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें