फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम में सभी भर्तियों पर रोक

Sun, 14 Oct 2012 01:11 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में सभी तरह की भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। इनमें बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं समेत हर तरह की भर्तियां शामिल हैं। भर्तियों के लिए अगला आदेश गाइडलाइन के परीक्षण के बाद दिया जाएगा। इसमें कुछ नए निर्देश भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के अनुसार गोंडा में आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में आयुष डॉक्टरों की भर्ती के बाद हुए बवाल के बाद अब सभी जिलों में भर्ती प्रक्रिया का परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने निर्देश दिए हैं कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बनी गाइडलाइन का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों को जुलाई में ही भर्ती प्रक्रिया के लिए मानक और गाइडलाइन भेजी गई थी।

इसके अलावा फाइनेंशियल मैनुअल अलग से भेजे गए थे। कुछ जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित हो चुकेहैं। अब यह देखा जाएगा कि जिन जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां गाइडलाइन का पालन सीएमओ ने पूरी तरह किया है अथवा नहीं।
विज्ञापन


एनआरएचएम की ओर से पहले ही यह गाइडलाइन भेजी गई थी कि अगर किसी दबाव में या बगैर योग्यता के भर्ती की गई होगी तो वह भर्ती रद होगी और सीएमओ और जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी भी जिम्मेदार माने जाएं। वहीं एक्सरे टेक्नीशियन के 185 और लैब टेक्नीशियन के 358 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा में स्थगित किए गए हैं।

गाइडलाइन में नए बिंदु शामिल करने के बाद भर्ती फिर शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बताया कि भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए गाइनलाइन का परीक्षण किया जा रहा है और इसमें और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें