फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी प्रशासन ने शरद यादव को इलाहाबाद जाने से रोका

Tue, 17 Sep 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण संबंधी महापंचायत के लिए इलाहाबाद जा रहे जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव को रास्ते में ही रोक दिया गया है। उन्हें प्रशासन ने सोमवार रात गाजियाबाद में ही ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तीन स्तरीय आरक्षण के समर्थन में आज इलाहाबाद में सामाजिक न्याय मोर्चा की महापंचायत होनी है इसी में शामिल होने के लिए शरद यादव इलाहाबाद जा रहे थे।

वह दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से इलाहाबाद के लिए निकले थे। उन्हें गाजियाबाद में उतारकर सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया।

इससे पहले आरक्षण के विरोध में यूपी में काफी हंगामा हुआ था। इसके चलते सरकार ने आरक्षण को वापस ले लिया था पर अब सरकार को आरक्षण समर्थकों का विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीच में ही उतार दिए जाने से शरद यादव ने यूपी सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह शांति बहाली के लिए इलाहाबाद जा रहे थे। इसके बावजूद उन्हें रोका गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को शायद उनके इलाहाबाद जाने की वजह की सही जानकारी नहीं है और अगर जानकारी थी तो उसके बाद भी उन्हें रोका जाना गलत है।

महापंचायत पर लगाई रोक
महापंचायत से तनाव फैलने की आशंका के चलते राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा रखी है। इसमें राज्यभर के कई जिलों से आरक्षण समर्थक पहुंचने वाले हैं। आरक्षण विरोधी भी इस महापंचायत के जवाब में अपनी रैली निकालने का घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में धारा 144 लगाकर कई छात्र नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया था।

शरद यादव, अपना दल की महासचिव अनुप्रिया पटेल और इंडियन जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय राज महापंचायत में शामिल होने के लिए निकले थे।

यादव के अलावा अनुप्रिया पटेल को भी रायबरेली में गिरफ्तार करके गेस्ट हाउस में नजर बंद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें