फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को कुंभ मेले के लिए 800 करोड़ का विशेष पैकेज

Thu, 22 Nov 2012 11:50 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अंतत: यूपी के दबाव में आते हुए कुंभ मेले के लिए 800 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दे दिया है। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए राज्य सरकार को मंजूरी पत्र भेज दिया है। केंद्र ने यूपी को एक बार के लिए यह विशेष अनुदान दिया है। इस राशि से कुंभ मेले के लिए काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी के इलाहाबाद के संगम तट पर वर्ष 2013 के आखिर में कुंभ मेला लगेगा। योजना आयोग को 31 मई 2010 को तत्कालीन प्रमुख सचिव नगर विकास आलोक रंजन ने कुंभ मेले के लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। वर्ष 2011 में योजना आयोग को संशोधित प्रस्ताव 2200 करोड़ रुपये का भेजा गया। योजना आयोग ने पूर्व के 1800 करोड़ रुपये को ही मूल प्रस्ताव मानते हुए इसे मंजूर कर दिया और इसका 30 फीसदी 200 करोड़ रुपये जारी करते हुए कहा कि कुल बजट का 70 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। राज्य सरकार ने इस पर केंद्र से कुल बजट का 90 फीसदी देने का अनुरोध किया पर केंद्र इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अनुरोध किया कि यूपी में सपा की नई सरकार बनी है और वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुंभ मेले के लिए उसे विशेष पैकेज दिया जाए। इसके आधार पर योजना आयोग ने यूपी को 800 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने पर सहमति जताई थी, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्रालय इसे जारी नहीं कर रहा था। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने इसी महीने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि 800 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान जारी कराया जाए, इसके आधार पर यह राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें