फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किसानों के 50 हजार रुपये तक कर्ज होंगे माफ

Sat, 27 Oct 2012 09:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन गिरवी रखकर ऋण लेने वाले किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ होंगे। किसानों से सरकारी नलकूपों तथा नहरों से सिंचाई पर कोई शुल्क नहीं लिए जाने का आदेश दिया जा चुका है। दूसरे वादों के बारे में भी सरकारी अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में जस्टिस सच्चर द्वारा नेताओं की कथनी व करनी में अंतर पर किए गए व्यंग्य के बाद मुलायम ने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चर साहब एक बार लखनऊ आएं और वहां मंत्रियों तथा विधायकों को बताएं कि कथनी करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। इससे हमें मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सपा प्रदेश में जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। अफसरों को पार्टी के चुनावी घोषणाओं की लिस्ट पकड़ा दी गई है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमने प्रदेश में बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम रोजगार के अवसर नहीं पैदा करेंगे। हम लोगों को पहले रोजगार देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें रोजगार नहीं दे पाएंगे उन्हें भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता केवल 40 साल से ज्यादा उम्र के बेरोजगारों को देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें