उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में दो पुलिसकर्मियों को वर्दी की जगह सिंघम और दबंग की तरह वर्दी पहनने पर सस्पेंड कर दिया गया।
आगरा जोन के एक थाने में अचानक हुए मुआयने में दो पुलिसकर्मियों मनीष सोलंकी और भूपेंद्र सिंह को निर्धारित वर्दी की जगह फिल्मी स्टाइल की ड्रेस में पाकर आईजी सुनील कुमार गुप्ता ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
टीओआई में छपी खबर के अनुसार उनमें से एक कर्मचारी ने गॉगल पहना हुआ था और इसके अलावा दोनों में से किसी ने भी पुलिस कैप भी नहीं लगाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस की वर्दी की पैंट ना पहनकर सलमान खान और अजय देवगन की स्टाइल में बेहद टाइट पैंट पहनी हुई थी।