फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सांप्रदायिक हिंसा पर क्या बोले राहुल?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक धार्मिक स्थल की जगह को लेकर हुई सांप्रदायिक हिंसा पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति का खात्मा होना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए इसे पूर्व नियोजित करार दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर में हिंसा की खबरों को सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। हिंसा, विभाजनकारी सोच और नफरत का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है। नफरत की राजनीति का खात्मा होना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और सांप्रदायिक उन्माद न फैलाने की भी अपील की। सहारनपुर में जमीन विवाद के चलते दो संप्रदायों में हुए संघर्ष में दो लोग मारे गए और कम से कम 12 अन्य घायल हुए हैं। हिंसक वारदातों के चलते कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर हिंसा के लिए भाजपा पर हमला

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने सहारनपुर हिंसा के लिए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए यह प्रयास पूर्व नियोजित है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा कुछ और कह रही थी लेकिन वह अब देश में बहुत ही सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक राजनीति को ला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आए अभी दो माह ही हुए हैं लेकिन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी सांप्रदायिक तनाव के हालात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें