फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गोपीनाथ मुंडे का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का मंगलवार सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया।
विज्ञापन


उन्हें पहले एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में मुंडे को गंभीर चोटें नहीं थी, लेकिन जब उन्हें अस्पताल लाया तो उनकी सांसे बंद हो चुकी थी।

मुंडे को जिस समय एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मुंडे नहीं बच सके।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर

गोपीनाथ मुंडे दिल्ली स्थित अपने आवास से मुंबई जाने के एयरपोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली में मोतीबाग के पास उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया।

उनकी कार में कुल 3 लोग सवार थे। बाकी की हालत खतरे से बाहर है। मुंडे के एक्सिडेंट की खबर सुनते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नितिन गडकरी आदि बड़े नेता एम्स पहुंचे।

नितिन गडकरी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मुंडे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के दिल्ली ‌स्थित कार्यालय पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

नितिन गडकरी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मुंडे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के दिल्ली ‌स्थित कार्यालय पर रखा जाएगा।

इसके बाद उनके शरीर को विशेष जहाज से महाराष्ट्र के बीड़ जिले में ले जाया जाएगा। जहां बुधवार को उनके पैतृक गांव करली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें