फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम ने कराया अबू सलेम पर हमला!

Fri, 28 Jun 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की तलोजा जेल में अबू सलेम पर हुए हमले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है, ऐसी खबरें सामने आई हैं। दाऊद के दाहिना हाथ माने जाने वाले छोटा शकील ने फोन पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, अबू सलेम पर हमला करने वाला कैदी देवेंद्र जगताप भरत नेपाली गैंग का सदस्य है।

अबू सलेम पर जेल में चली गोली, जख्मी

उसने 2010 में चेंबूर में छोटा राजन गिरोह के मुख्य सदस्य फरीद तानशा की हत्या कर दी थी। मूल रूप से मुलुंड का रहने वाला जगताप कम से कम छह आपराधिक मामलों में शामिल है।

उसकी अंडरवर्ल्ड में एंट्री छोटा राजन गैंग से हुई और बाद में वह नेपाली गैंग का वफादार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम 7 बजे हुआ यह हमला सुपारी देने का मामला लग रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जगताप के पास जेल में रिवॉल्वर कैसे पहुंची।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलेम की हालत स्थिर है और उसका बयान दर्ज किया गया है। कारागार पुलिस ने जगताप को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि दोनों में किस बात पर झगडा़ हुआ था।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम जगताप ने सलेम पर गोली चला दी थी। गोली सलेम के हाथ में लगी थी। सलेम को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि सलेम को हाल ही में सामान्य बैरक से सुरक्षित अंडा बैरक में रखा गया था।

पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित किए गए 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी सलेम पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 2010 में आर्थर रोड जेल में उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला किया गया था, जिसके बाद उसे तलोजा जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें