संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि उनके दिल में भारत के लिए खास जगह है। इस बीच उन्होंने नई दिल्ली से अपने राजनयिक कॅरियर की शुरुआत करने के पल को भी याद किया।
यूएन महासचिव ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली से अपने राजनयिक कॅरियर की शुरुआत का विकल्प जानबूझ कर चुना था। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण और साहसिक तैनाती के रूप में देखा।
इस संबंध में उन्होंने प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर ‘व्हाट आई गेन्ड फ्रॉम चूजिंग द रॉकी रोड’ नामक शीर्षक से एक लेख पोस्ट किया।