भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी उमा भारती ने प्रियंका वाड्रा की तुलना फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत से की।
उन्होंने कहा कि सुर्खियों में रहने के लिए प्रियंका राखी सावंत की तरह कुछ भी बोल रहीं हैं। इस बयानबाजी से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमा भारती ने यह बातें कहीं।